प्रदर्शित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विराट कोहली (virat kohali) क्रिकेटर
दोस्तो हम बात कर रहे है विराट कोहली की जो की भारतीय टीम के एक दिवसीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट फार्मेट के कप्तान है
इनका जन्म 5 नवम्बर 1988 (आयु 33 वर्ष) नई दिल्ली में हुआ थाइनका जन्म पांच नवम्बर उन्नीस सौ अठासी को दिल्ली मे हुआ. यह जिस परिवार मे जन्मे थे, वह एक पंजाबी परिवार है इनके पिता का नाम प्रेम कोहली है, यह एक क्रिमिनल एडवोकेट है. इनकी माता का नाम सरोज कोहली है, यह बहुत साधारण और सीधी सी ग्रहिणी है. इनके परिवार में इनसे बड़े एक भाई और एक बहन भी है. और अभी हाल ही में ये विवाह बंधन में भी बंधे है. इसके अलावा इनके घर मे तीन बच्चे है एक बड़े भाई का बेटा तथा अपनी बड़ी बहन के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी शामिल है. इनके पिता इनके साथ बचपन से क्रिकेट खेलते थे, जब ये मात्र तीन साल के थे, तब इनको अपने खिलोनौ मे से बल्ला सबसे अधिक पसंद था. यह पसंद उम्र बढ़ने के साथ शौक मे बदल रही थी, यह बात इनके पिता समझ गये थे. और अपने बेटे कि इस इच्छा के लिये वह उसे दैनिक अभ्यास के लिये लेकर जाते थे. इनके पिता सन् दो हजार छ: मे इस दुनिया मे नही रहे, पर यह आज भी अपने पिता की उस सीख को बहुत याद करते है.
इनकी प्रारम्भिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली से हुई थी. इनका विशेष ध्यान क्रिकेट पर था, जिसके चलते मात्र आठ-नौ साल की उम्र मे इनके पिता ने इनको क्रिकेट क्लब मे दाखिला दिला दिया, जिससे यह सही तरीके से क्रिकेट सीख सके. जिस स्कूल मे इनकी प्रारम्भिक शिक्षा चल रही थी, वहा सिर्फ और सिर्फ शिक्षा पर ध्यान दिया जाता था, खेल का प्रशिक्षण नही दिया जाता था. तब इनके पिता ने इनकी स्कूल बदलने की सोची तथा ऐसी स्कूल मे दाखिला दिलाया जहा पर शिक्षा तथा खेल दोनों पर ध्यान दिया जाता है व कक्षा नवी से इनको सेविअर कॉन्वेंट सीनीयर सेकेंडरी स्कूल,पश्चिम विहार, दिल्ली मे दाखिला दिला दिया. खेल मे रूचि होने के कारण इन्होंने मात्र बारहवीं तक शिक्षा हासिल की तथा पूरी तरह से क्रिकेट पर मेहनत करी. इन्होंने राज कुमार शर्मा से दिल्ली क्रिकेट एकेडमी मे क्रिकेट सिखा तथा सुमित डोंगरा नाम की एकेडमी मे पहला मैच खेला.
अनुष्का शर्मा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है. विराट और अनुष्का ने सन् दो हजार तेरह मे एक ऐड कंपनी के लिये साथ काम किया था, यह इन दोनों की पहली मुलाकात थी. उसके बाद इनकी दोस्ती हुई तथा यह दोस्ती गहरी हुई, जिसके चलते इनकी डेटिंग की खबरे सामने आई, तथा अनुष्का अपने बहुत व्यस्त शेडूल मे भी इनका मैच देखने जाती थी. यह एक दूसरे से सही मायने मे बहुत प्यार करते थे पर बीच मे कुछ विवाद भी हुए पर यह दोनों बहुत से विवादों के बाद भी एक हुए. दिसम्बर,2017 मे विराट और अनुष्का, इटली में विवाह के बंधन मे बंध गये.
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें